{"_id":"6149ead38ebc3ed64d62918c","slug":"many-shopkeepers-of-the-city-removed-the-rate-list-of-food-items-hamirpur-hp-news-sml3846369155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई दुकानदारों ने हटाई खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई दुकानदारों ने हटाई खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में बिना कीमत सूची के सब्जियां बेचते दुकानदार।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। शहर में कई दुकानों से खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट गायब है। लंबे समय से निरीक्षण न होने के कारण दुकानदार भी अब रेट लिस्ट लगाने में ढील बरत रहे हैं। जिस कारण उपभोक्ताओं को सब्जियों व फलों के दाम पता नहीं चल पा रहे। पूर्व में गांधी चौक पर सब्जियों की रेट लिस्ट के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल डिस्पले लगी थी, जिसे गांधी चौक की मरम्मत के दौरान हटाया था, लेकिन अभी तक दोबारा रेट लिस्ट डिस्पले नहीं लग पाई।
इसके चलते कुछ दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने सभी सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं को कीमत सूची लगाने के आदेश दिए हैं, ताकि सभी दुकानदार एक ही दाम पर फल सब्जियां बेेचें और उपभोक्ताओं को आसानी रहे, लेकिन लंबे समय से निरीक्षण न होने के कारण कई दुकानदार अब कीमत सूची लगाने से गुरेज कर रहे हैं और मनमाने दाम वसूल रहे हैं। वर्तमान में राम तोरी 40 रुपये, खीरा 40 रुपये, टमाटर 40 रुपये, प्याज 30 रुपये, आलू 30 रुपये, पत्ता गोभी 40 रुपये, फूल गोभी 60 रुपये, अदरक 100 रुपये, लहसुन 160 रुपये, हरे मटर 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं, लेकिन कुछ दुकानदार इन कीमतों से भी अधिक की वसूली कर रहे हैं।
लोगों में रमेश, सुदेश, रमा, विजय आदि ने कहा कि सभी दुकानदारों को कीमत सूची लगानी चाहिए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को आर्थिक हानि न उठाई पड़े और एक समान कीमत चुकानी पड़े। वहीं, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद नेे कहा कि शीघ्र ही शहर में दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा।