फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Manvi village will soon get relief from dirty water from houses

Hamirpur (Himachal) News: मन्वीं गांव को घरों के गंदे पानी से जल्द मिलेगी राहत

Wed, 10 Sep 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Sep 2025 07:13 AM IST
विज्ञापन
Manvi village will soon get relief from dirty water from houses
मन्वीं गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए डाली जा रही पाइप। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के मन्वीं गांव में घरों के रसोईघर और स्नानघर से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या जल्द खत्म होने वाली है। पंचायत ने इस पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके माध्यम से घरों का गंदा पानी गांव के बाहर नाले में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

गांव में करीब 100 घरों की आबादी 2,500 के आसपास है और ग्रामीण लंबे समय से गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। पूरे गांव में नालियों के निर्माण पर लगभग छह लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं, और अब तक करीब 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

ग्रामीण कमल राज, बालकृष्ण, दिले राम, प्यारे लाल, शिवदत्त, रविदत्त, अशोक कुमार, पवन कुमार, विपिन, रमेश चंद, राजकुमार और हंस राज ने बताया कि रास्तों में बहते गंदे पानी से गांव का संपूर्ण वातावरण दूषित हो रहा था। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से निकासी की व्यवस्था से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्वीं पंचायत के प्रधान शशि शर्मा ने बताया कि गांव को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से यह परियोजना शुरू की गई है। पहले चरण में इस कार्य पर तीन लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि दूसरे चरण में तीन लाख 37 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed