{"_id":"610016588ebc3e66ee0c550a","slug":"man-scorched-by-stove-fire-dies-in-tanda-hamirpur-hp-news-sml3783163119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोव की आग से झुलसे व्यक्ति की टांडा में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोव की आग से झुलसे व्यक्ति की टांडा में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज/अवाहदेवी (हमीरपुर)। पुलिस चौकी अवाहदेवी के तहत पड़ते सपनेहड़ा गांव में स्टोव की आग से झुलसे व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। रमेश चंद पुत्र सूंखा राम गांव सपनेहड़ा डाकघर बराड़ा 23 जुलाई को स्टोव पर खाना बना रहा थ। इस दौरान पंप करते समय स्टोव का तेल लीक होकर व्यक्ति के कपड़ों पर गिर गया और उसने स्टोव की आग पकड़ ली।
देखते ही देखते व्यक्ति के कपड़ों में आग भड़क गई और वह बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसपर कंबल आदि डालकर आग बुझाई और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया। यहां सोमवार देर शाम व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 55 वर्षीय व्यक्ति अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित बेटे व एक बेटी छोड़ गया। चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को परिजनों को सौंप दिया है।