{"_id":"582b40c14f1c1b7c228fec65","slug":"man-not-coming-market-business-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी से कारोबार पर पड़ रहा असर, लोग नहीं आ रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी से कारोबार पर पड़ रहा असर, लोग नहीं आ रहे बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच सौ और हजार के पुराने नोट बंद होने के कारण जिला हमीरपुर के विभिन्न बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में कारोबार पर 20 से 30 फीसदी असर पड़ा है। जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक बाजार, भोटा चौक बाजार, उपमंडल भोरंज, सुजानपुर, बड़सर और नादौन समेत मुख्य कस्बा सलौणी क्षेत्रों के कई व्यापारियों के कारोबार ठप देखने को मिल रहा है। नोटबंदी के कारण कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग पुराने नोट बदलने और जमा करवाने के लिए बैंक में दिनभर लाइनों में खड़े रहे। इस कारण बाजार में गिने चुने ही ग्राहक समान खरीदने के लिए पहुंचे। दुकानदार पुराने नोट लेने से मना कर रहे हैं। नोट बंद होने के कारण ज्यादातर ग्राहक उधारी का सामान ले रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में केवल दो हजार का नोट आने से दुकानदारों को खुले पैसे वापस करने में परेशानी हो रही है। इस कारण दुकानदारों के कारोबार पर खासा असर पड़ रहा है। व्यापारियों में जीवन, राजेश, राकेश, विनोद, निजय और रमेल आदि का कहना है कि नोट बंद होने के कारण व्यापार में कमी आई है। दुकानदारों ने सरकार से पांच सौ के नए नोट जल्द बैंकों में पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला हमीरपुर के सभी राष्ट्रीय बैंकों में नए करंसी नोट आ गए हैं। वहीं एटीएम मशीनों में भी 100-100 रुपये के नोट पर्याप्त मात्रा में हैं, लेकिन दो हजार रुपये निकालने के लिए लोगों को दिनभर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। दो हजार रुपये के करंसी नोट अभी तक सॉफ्टवेयर की दिक्कत के कारण एटीएम में नहीं डाले जा सके हैं।