{"_id":"677c23a921d867d1e80edbc4","slug":"man-dies-after-being-hit-by-car-in-gagal-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-145193-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गगाल में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गगाल में कार की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
मामले में नादौन थाना में केस दर्ज, थाना पुलिस छानबीन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत गगाल गांव में एक अनियंत्रित कार ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में नादौन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गगाल में सोमवार दोपहर के समय प्रदीप कुमार 40 वर्ष निवासी जिला बेतली बिहार पैदल सड़क किनारे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गया। कार चालक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार चालक खुद ही थाने में पहुंच गया। गंभीर हालत में घायल प्रदीप को नादौन अस्पताल लाया गया, वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हमीरपुर रेफर कर दिया गया। यहां पर उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया। देर शाम युवक के परिजन हमीरपुर पहुंचे। पोस्टमामर्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दियाजाएगा। मामले में छानबीन की जा रही है।