फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   man caught with ten lakh cost gold

कारोबारी से पकड़े दस लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण

Tue, 09 Feb 2021 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने बिना बिल और टैक्स दस लाख रुपये के आभूषण ले जाते हुए एक कारोबारी को पकड़ा है। इस पर एक्साइज विभाग ने कारोबारी से मौके पर 60 हजार रुपये टैक्स और जुर्माना राशि वसूली है। एक्साइज विभाग की इस कार्रवाई से मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

एक्साइज विभाग बड़सर की टीम ने सोमवार देर शाम बड़सर क्षेत्र में नाका लगाया हुआ था। चेकिंग के दौरान दस लाख रुपये के स्वर्ण आभूषणों की एक खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह खेप अमृतसर का एक ज्वेलर बिक्री के लिए स्थानीय विक्रेताओं के पास ले जा रहा था। निरीक्षण के समय व्यापारी जेवरों से संबंधित जीएसटी एक्ट में अपेक्षित कोई भी बिल आदि नहीं दिखा सका। कारोबारी अपना दोष स्वीकार करते हुए इस कोताही के लिए देय कर व पेनल्टी अदा करने के लिए सहमत हो गया।
विज्ञापन

इस मामले में कुल साठ हजार रुपये की राशि बतौर टैक्स और पेनल्टी वसूल की गई है। निरीक्षण टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी चेतराम ठाकुर ने किया। जबकि टीम सदस्यों में एएसटीओ कुलदीप ठाकुर और संजीव शर्मा शामिल रहे। उपायुक्त राज्य कर व आबकारी हमीरपुर नविंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विभाग की इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होंने कारोबारियों से बिना टैक्स व बिल के कोई भी कारोबार न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed