फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Males can also apply for Assistant Staff Nurse recruitment, age limit increased

Hamirpur (Himachal) News: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती के लिए पुरुष भी कर सकेंगे आवेदन, आयु सीमा बढ़ी

Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 01 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राज्य चयन आयोग ने पोस्ट कोड 25026 असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी)की भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब असिस्टेंट स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन लिंक एक अप्रैल से सुबह 10 बजे खुलेगा और 14 अप्रैल को रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा। पहले विज्ञापित सभी अन्य नियम एवं शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा में भी बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन

पहले विज्ञापन में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 21 और 32 वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन अब अधिकतम आयु सीमा को संशोधित करके 45 वर्ष कर दिया गया है, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए पांच वर्ष की आयु में छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के 312 पदों के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन 12 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी तक आमंत्रित किए गए थे। विज्ञापन में न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा 21 और 32 वर्ष निर्धारित की गई थी। इस आयु मानदंड को उच्च न्यायालय में अमिता बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य एवं अन्य के मामले में चुनौती दी गई। आठ जनवरी के स्थगन आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना के माध्यम से अधिकतम आयु सीमा को संशोधित करके 45 वर्ष कर दिया, जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए पांच वर्ष की आयु में छूट दी गई।
वहीं, सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पद कोड-25026 के पदों को महज महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित करने वाले विज्ञापन को भी संशोधित किया है। सहायक स्टाफ नर्सों के पद के लिए केवल महिला की आवश्यकता हटा दिया गया, जिससे पुरुष उम्मीदवार भी सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के पद के लिए पात्र हैं और उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य श्रेणियों के लिए पांच वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी।

वह उम्मीदवार जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, सहायक स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पद के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन पत्र भरकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग के सचिव डॉक्टर विक्रम महाजन ने कहा कि आयु सीमा में बदलाव किया गया है। इस भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थी भी अब आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed