फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Make yoga a part of life like food: Jaidev

योग को भोजन की तरह जीवन का बनाएं हिस्सा : जयदेव

Sat, 22 Jun 2024 02:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
जिलाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
विज्ञापन

स्वयं और समाज के लिए योग थीम पर किया योग
स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों में आयोजित हुए योग सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलाभर के स्कूलों, महाविद्यालयों में शुक्रवार को 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों से लेकर स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न योगासन करके योग दिवस मनाया। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर दड़ूही में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव और कुलसचिव कमल देव सिंह कंवर ने विशेष रूप से शिरकत की। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि व्यक्ति को अपना शरीर स्वस्थ रहने के लिए योग को भोजन, सोने की तरह जीवन का हिस्सा बनाना होगा। शारीरिक विकास पर सभी को ध्यान देने की वर्तमान दौर में सबसे ज्यादा जरूरत है और योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।

इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वयं और समाज के लिए योग है। इसके प्रचार के लिए शैक्षणिक संस्थान सबसे अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने तकनीकी विवि के प्राध्यापक, अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों से आग्रह किया कि सभी योग के प्रचार के लिए आगे आएं। वहीं, तकनीकी विवि के योग विभाग के विद्यार्थियों ने योगाभ्यास भी किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने बताया कि स्कूल के बच्चों और स्टाफ सदस्यों की ओर से सूर्य नमस्कार, वृक्ष आसान, ताड़ासन, बटरफ्लाई, प्राणायाम, अनुलोम विलोम आदि आसन करवाए गए। इसी क्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर, राजकीय महाविद्यालय धनेटा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय दिम्मी, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, डॉ. राधाकृ ष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर, आयुष विभाग जिला हमीरपुर भोरंज ब्लॉक की ओर से मिनी सचिवालय परिसर भवन में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम भोरंज ब्लॉक संजय स्वरूप ने की। उधर, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में योग प्रशिक्षण तिलक राज शर्मा ने सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे तक योग प्रशिक्षण शिविर सत्र आयोजित किया। प्रशिक्षण सत्र में उन्होंने डीएलएड प्रशिक्षुओं को योग से शरीर पर होने वाले लाभों और विभिन्न योगासन करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed