फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Make the central government's schemes accessible to the people: Daisy

केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं : डेजी

Sun, 21 Dec 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Make the central government's schemes accessible to the people: Daisy
भाजपा जिला महिला मोर्चा हमीरपुर की परिचायक बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत : पार्टी
हमीरपुर। भाजपा जिला महिला मोर्चा हमीरपुर की परिचायक बैठक भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डेज़ी ठाकुर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा देशभर में महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है।
विज्ञापन

अर्चना चौहान ने कहा कि परिचायक बैठक का उद्देश्य नए और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली एवं महिला मोर्चा की भूमिका से अवगत कराना है। हमीरपुर जिला महिला मोर्चा भविष्य में प्रशिक्षण शिविरों, महिला सम्मेलन एवं जनजागरण अभियानों के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के पश्चात सभी समीरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट की। प्रो. धूमल ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी से ही सशक्त संगठन और सशक्त भारत का निर्माण संभव है।

बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा प्रदेश सचिव वंदना योगी, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, विजय अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed