{"_id":"66c0900192f71074810cc298","slug":"maize-crop-scattered-in-fields-due-to-heavy-rain-and-storm-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-133752-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भारी बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछ गई मक्की की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भारी बारिश और अंधड़ से खेतों में बिछ गई मक्की की फसल
विज्ञापन
जाहू क्षेत्र में बारिश व तूफान से तबाह हुई मक्की की फसल। संवाद।
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, जिलाभर में हुआ नुकसान
फसल की बिजाई का खर्च भी निकलना लग रहा मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जिले में शुक्रवार देर रात भारी बारिश और अंधड़ से मक्की की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। खेतों में मक्की की फसल बिछ गई है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। पहले फसल की बिजाई के वक्त बारिश में देरी के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। फसल बिजाई के बाद शुरुआती चरण में फॉल आर्मी वर्म रोग से भी मक्की को जिलाभर में नुकसान हुआ था। इस रोग से फसल को बचाने के लिए विभाग ने कमेटी का गठन का फील्ड में सर्वे भी किया है। अब अंधड़ और बारिश से फसल प्रभावित हुई है। किसानों विजय कुमारी, कमला देवी, नीलम, सुदर्शन, अश्विनी, बलराज, त्रिलोक चंद का कहना है कि फसल पहले सूखे अब बारिश के कारण तबाह हो गई है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के अंतर्गत गांव डिडवीं में मक्की की फसल खेतों में बर्बाद हो गई है। लावारिस पशुओं से बची फसल को कुदरत की मार पड़ गई है। किसानों की कम पैदावार की उम्मीद भी धूमिल हो गई है। नुकसान को देखते हुए गांव डिडवीं के किसान हताश और निराश हैं। किसानों का कहना है कि फसल की बिजाई का खर्च भी निकलना मुश्किल लग रहा है। किसानों ने बारिश से फसल को हुए नुकसान का प्रदेश सरकार से मुआवजा मांगा है।
बारिश से नुकसान, फॉल आर्मी वर्म रोग से राहत
जिला कृषि उपनिदेशक हमीरपुर शशिपाल अत्री का कहना है कि बारिश की वजह से नुकसान हुआ है। कई जगहों पर खेतों में फसल बिछ गई है, लेकिन शनिवार को धूप खिलने से कुछ हद तक नुकसान से राहत मिली है। एक से दो दिन की धूप से फसल बेहतर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अब लगातार हो रही बारिश से फॉल आर्मी वर्म का खतरा टल गया है। बारिश से यह कीट खत्म हो जाता है।