फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Maize crop affected by fall armyworm disease

Hamirpur (Himachal) News: मक्की की फसल को लगा फॉल आर्मी वर्म रोग

Wed, 24 Jul 2024 02:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
दंगड़ी और बड़ा के किसानों की बढ़ी मुश्किलें, 50 फीसदी फसल चपेट में आई
विज्ञापन

पिछली बार भी इस रोग से किसानों की 30 फीसदी फसल हो गई थी बर्बाद
कीट की सुंडी मक्की के पत्तों को पहुंचाती है नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ा (नादौन)। उपमंडल नादौन में मक्की की फसल फॉल आर्मी वर्म रोग की चपेट में आने से किसान काफी चिंतित हैं। दंगड़ी और बड़ा पंचायत में यह बीमारी फैली हुई है। किसानों की 50 फीसदी फसल इस बीमारी की चपेट में आ चुकी है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष भी इस बीमारी के फैलने से उनकी लगभग 30 फीसदी फसल बर्बाद हो गई थी। इस बार भी बारिश न होने से उनकी फसल पहले ही दम तोड़ रही है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर स्थित धनपुर की कृषि कीट विशेषज्ञ डॉ. छवि ने कहा कि फॉल आर्मी वर्म इस फसल का एक मुख्य कीट है जो मक्की की फसल को नुकसान पहुंचाकर फसल को तबाह कर देता है। इसके प्रभाव से सारे के सारे मक्की के खेत तबाह होकर खाली हो जाते हैं। इस कीट की सुंडी मक्की के पत्तों को नुकसान करती है। शुरुआत में नव सुंडियां पत्तों के ऊपर सुई के आकार के छोटे छोटे सुराख बना देती हैं तथा पारदर्शी झिल्ली जैसे या कागज जैसे लंबे सुराख कर देती हैं।


ऐसे करें बचाव
डॉ. छवि ने कहा इस रोग से फसल को बचाने के लिए 10 फीसदी एमामैक्टिन बेंजोएट 5 एसजी 0.4 ग्राम प्रति एक लीटर पानी या स्पाइनेतोरम 11.7 एसजी 0.4 मिलीलीटर प्रति एक लीटर पानी या क्लोर-एंट्रीनीलीप्रोल 18.5 एसजी (कोराजन) 0.4 मिलीलीटर प्रति एक लीटर पानी में घोल बनाकर फसल पर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed