{"_id":"68925bb941ed7fbf9a04cff2","slug":"made-attractive-and-inspiring-rangolis-on-independence-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-163062-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक रंगोलियां बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक रंगोलियां बनाईं
Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
धनेटा महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्राध्यापकों के साथ विद्यार्थी। स्रोत: संस्
धनेटा(हमीरपुर)। महाविद्यालय धनेटा में मंगलवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता रोवर एंड रेंजर यूनिट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुई।
इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर आकर्षक एवं प्रेरणादायक रंगोलियां प्रस्तुत कीं। रंगोलियों में भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रीय एकता और समर्पित नेतृत्व के अद्वितीय योगदान को बारीकी से दर्शाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उन्हें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर प्रो. नीलम अग्निहोत्री, डॉ. अजय, डॉ. अंजना, डॉ. रजनीश, प्रो. मदन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद