{"_id":"6a8f42972ff9e6361c0ece4a","slug":"lumpy-skin-disease-outbreak-intensifies-eight-new-cases-reported-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206120-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लंपी स्किन रोग का बढ़ा प्रकोप, आठ नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लंपी स्किन रोग का बढ़ा प्रकोप, आठ नए मामले
Thu, 27 Aug 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आठ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित पशुओं की संख्या 48 हो गई है। वहीं, बीमारी से दो और पशुओं की मौत हुई है। इनमें एक नादौन और एक बड़सर का पशु शामिल है।
अब तक जिले में लंपी से चार पशुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें तीन बड़सर और एक नादौन का है। बढ़ते मामलों को देखते हुए पशुपालन विभाग ने निगरानी और उपचार तेज कर दिया है।
बुधवार को करीब 1,470 पशुओं का टीकाकरण किया गया, जबकि अब तक करीब 3,000 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं। विभाग को अभियान के लिए करीब 13,500 टीके प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विभाग प्रभावित क्षेत्रों समेत अन्य इलाकों में भी पशुओं की निगरानी कर रहा है। पशुपालकों से लक्षण दिखने पर पशु को तुरंत अलग रखने और नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की गई है।
कोट
पशुओं का टीकाकरण लगातार जारी है। अब तक चार पशुओं की मौत हो चुकी है। -डॉ. सतीश, सहायक निदेशक परियोजना, पशुपालन विभाग हमीरपुर