{"_id":"6860414371a96c1e490c6cd9","slug":"loss-of-rs-35-crores-in-the-initial-monsoon-itself-pwd-suffers-maximum-loss-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-159740-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शुरुआती मानसून में ही साढ़े तीन करोड़ की चपत, सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शुरुआती मानसून में ही साढ़े तीन करोड़ की चपत, सबसे ज्यादा पीडब्ल्यूडी को नुकसान
Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसून में अभी तक जिले में करीब साढ़े तीन करोड़ का नुकसान हो चुका है। इसमें सबसे अधिक क्षति लोक निर्माण विभाग को हुआ है। बारिश की वजह से कई सडक़ें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
वहीं, जल शक्ति विभाग की योजनाएं भी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। कई जगहों पर लोगों के कच्चे और पक्के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मानसून में अब तक जिला को 3़ 45 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
इसमें लोक निर्माण विभाग को 2़90 करोड़ का भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जिले में सभी सड़कें यातायात के लिए बहाल कर दी गई हैं। जल शक्ति विभाग की योजनाएं ब्यास नदी और अन्य खड्डों में आई बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग की 43 लाख की संपति क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं, बिजली बोर्ड को सात लाख की चपत लगी है। जिले में एक कच्चा मकान गिरा तथा एक पशुशाला बारिश से क्षतिग्रस्त हुई है। एक डंगा भी गिरा है, जिससे पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने कहा कि अब तक साढ़े तीन करोड़ के करीब नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। आईपीएच तथा बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है। एक मकान और पशुशाला को भी क्षति पहुंची है।