{"_id":"61cdf2f458be481d2d24a9f4","slug":"lonvi-s-beldar-posted-on-night-duty-dies-under-suspicious-circumstances-hamirpur-hp-news-sml3951898166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्री ड्यूटी पर तैनात लोनिवि के बेलदार की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्री ड्यूटी पर तैनात लोनिवि के बेलदार की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
Lonvi's Beldar posted on night duty dies under suspicious circumstances
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल समीरपुर के एक बेलदार की बुधवार रात को अचानक मौत हो गई। मौत किस वजह से हुई है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा। बुधवार की रात को बेलदार दूसरे साथी के साथ ड्यूटी दे रहा था। तबीयत को बिगड़ता देख दूसरे साथी ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी और आसपास के लोगों को भी सूचित किया। कनिष्ठ अभियंता का कमरा भी नजदीक ही था, उसको भी बुला लिया गया। उन्होंने एक निजी अस्पताल के डॉक्टर को भी मौके पर बुलाया, लेकिन नेक राम दम तोड़ चुका था। हार्ट अटैक की आशंका जताते हुए परिजन शव को घर ले गए।
मृतक का बेटा बद्दी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके आने के बाद अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन कुछ एक लोगों ने शव के पोस्टमार्टम करवाने के लिए विभाग से कार्रवाई करने को कहा।
तब जाकर विभाग ने वीरवार को दोपहर 12:30 बजे पुलिस को सूचित किया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया। अवाहदेवी पुलिस चौकी के प्रभारी ज्ञान चंद ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। समीरपुर के सहायक अभियंता नितेश भरद्वाज ने कहा कि उनके बेलदार की मौत हुई है। इस बारे में विभाग और पुलिस को सूचित कर दिया है।