हमीरपुर। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में चल रही चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के जबरदस्त मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में लड़कियों की ऊंची कूद स्पर्धा में सोनाली प्रथम, मनसिमरन द्वितीय और आशा किरण ने तृतीय स्थान हासिल किया। लांग जंप में कृतिका प्रथम, सोनाली द्वितीय और प्रियंका तृतीय रही।
डिस्कस थ्रो में मनसिमरन प्रथम, नीता द्वितीय और दीपका तृतीय रही। जबकि, लड़कों के हाईजंप में आविष्कार प्रथम, साहिल हेटा द्वितीय और सुभाष ने तृतीय स्थान हासिल किया। लांग जंप में परीक्षित प्रथम, वैभव द्वितीय और नौरबू नेगी तृतीय रहा। शॉटपुट में अमन प्रथम, वैभव द्वितीय और अनुज ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में अमन प्रथम, सुभाष द्वितीय और एंजल तृतीय रहा। इसके अलावा कबड्डी में एमएससी ने थर्ड ईयर हार्टिकल्चर को 42-29 से हराया। वहीं, फोर्थ ईयर हार्टिकल्चर ने फर्स्ट ईयर फोरेस्ट्री को 60-30 के अंतर से हराया।