{"_id":"66ec32c2bb87a04ecd06d8d7","slug":"locks-installed-on-the-doors-of-toilets-of-the-new-building-of-civil-hospital-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136325-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल के नए भवन के शौचालयों के दरवाजों पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिविल अस्पताल के नए भवन के शौचालयों के दरवाजों पर जड़े ताले
विज्ञापन
पुराने भवन के शौचालयों में दरवाजे टूटे, मरीज और तीमारदार परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत सिविल अस्पताल भोरंज में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। सिविल अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सिविल अस्पताल भोरंज के नए भवन में शौचालय बंद पड़े हैं। शौचालयों के दरवाजों पर ताले जड़े हुए हैं। यहां पर उपचाराधीन मरीजों के साथ-साथ तीमारदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शौचालय सुविधा प्राप्त करने के लिए मरीजों को अस्पताल के पुराने भवन में जाना पड़ता है लेकिन हैरत की बात यह है कि पुराने भवन में बने शौचालयों में दरवाजे नहीं हैं। पुराने भवन में बने शौचालय सुविधा का लाभ लेते समय मरीज असहज महसूस करते हैं। करीब 6 महीने पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 12 करोड़ की लागत से बने अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया था। एक माह पहले ही ओपीडी, लैब और ऑफिस नए भवन में शिफ्ट कर दिए थे लेकिन तभी से नए भवन के शौचालयों के दरवाजों पर ताले जड़े हैं। हालांकि, डाॅक्टर सहित अन्य स्टाफ के लिए उनके कमरों में शौचालय सुविधा है लेकिन मरीजों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है। मरीजों में जोगिंद्र सिंह, कमलजीत, ओम प्रकाश, प्रीतम सिंह इत्यादि ने बताया कि अस्पताल के नए भवन में मरीजों को नहाने तक की सुविधा नहीं है। नए भवन में शौचालय के दरवाजों में ताले लगे हैं। दूसरी ओर पुराने भवन के शौचालयों में दरवाजे तक नहीं हैं। इसके अलावा नए भवन में बने शौचालय की शीट वाले पाइप में बोरियां फंसी थीं। इस वजह से पानी नीचे नहीं जा रहा है। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. कालिया ने कहा कि शौचालयों की शीट वाले पाइप में ब्लॉकिंग है। संबंधित विभाग को ब्लॉकिंग खोलने के लिए लिखा गया था। जल्द ही ब्लॉकिंग खोलकर शौचालय सुविधा को सुचारू कर दिया जाएगा।