फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lock hung on the rest house building due to non-payment

Hamirpur (Himachal) News: भुगतान न होने विश्राम गृह भवन पर लटका ताला

Tue, 12 Aug 2025 04:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 Aug 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत कार्य की पेमेंट प मिलन पर ठेकेदार ने रोका आगे का काम
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित है विश्राम गृह
भवन में फर्नीचर लगाने के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य अभी शेष
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित नगर निगम के विश्राम गृह का मरम्मत कार्य एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने ठेकेदार को अभी तक किए कार्य का भुगतान नहीं किया है। इस कारण आगे का कार्य रुक गया है और भवन शोपीस बना हुआ है।
भवन के मरम्मत कार्य में रंग रोगन के साथ टीन डालने का पूरा हो गया है। कमरों में फर्नीचर लगाने का कार्य अभी शेष है। निगम की ओर से भवन के कमरों को रात्रि ठहराव के लिए किराये पर दिया जाता था। जिससे उन्हें अच्छी आय होती थी, लेकिन मरम्मत कार्य की राशि का भुगतान न होने के कारण भवन का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इससे निगम के विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

विश्राम गृह जिला मुख्यालय में होने से अक्सर बाहरी राज्य से आने वाले लोग भवन में बुकिंग करवा लेते थे ताकि उन्हें रहने के लिए सस्ता और सुरक्षित स्थान मिल सके। लेकिन एक वर्ष से भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है। लोगों को महंगे दामों पर निजी होटलों का रुख करना पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना है कि पूर्व में विश्राम गृह भवन की हालत खस्ताहाल बनी हुई थी। ऐसे में निगम की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया, लेकिन अब कार्य में खर्च हुए बजट के भुगतान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
विश्राम गृह की समस्या ध्यान में है। बजट का भुगतान न होने से भवन का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। शीघ्र ही बजट का भुगतान कर दिया जाएगा ताकि भवन का प्रयोग हो सके।- राम प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed