फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lock hanging on community building in Maihra

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे में सामुदायिक भवन पर लटका ताला

Mon, 10 Apr 2023 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे स्थित सामुदायिक भवन पर कई माह से ताला लटका हुआ है। इस कारण लोगों को सामुदायिक कार्यक्रम करवाने में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों विवेक, धीरज, शेखर, जसवंत सिंह का कहना है कि मैहरे बाजार में सरकार की ओर से साल 2006 में 15 लाख रुपये की लागत से एक सामुदायिक भवन बनाया गया है, इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने किया था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मैहरे काफी बड़ा बाजार है। यहां पर करीब आधा दर्जन से अधिक बैंक, सरकारी कार्यालय हैं। इन विभागों के अधिकारी कर्मचारी सभा करवाने के लिए काफी समय तक इस भवन का उपयोग करते आ रहे हैं। लेकिन वर्तमान समय में सामुदायिक भवन अनदेखी का शिकार हो चुका है। सामुदायिक भवन में करीब छह माह से ताला लटका हुआ है। वहीं भवन के चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को भवन की उचित व्यवस्था न होने से निजी होटलों में अधिक पैसे देकर कार्यक्रम करवाने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह प्रशासन से कई बार पुराने भवन की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसी के चलते उन्होंने प्रशासन से मैहरे में एक बहुमंजिला सामुदायिक भवन बनाने की मांग की है। ताकि लोगों को कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संदर्भ में सामुदायिक भवन कमेटी के प्रधान विशन दास सोनी का कहना है कि सामुदायिक भवन को मरम्मत की जरूरत है। इस पर कमेटी विचार विमर्श कर रही है। यदि सरकार की ओर से नया भवन बनाने के लिए बजट आता है तो शीघ्र ही नया भवन बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed