फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Local body elections: Voter list drafts will be placed in gram sabhas

स्थानीय निकाय चुनाव : ग्राम सभाओं में रखे जाएंगे मतदाता सूची के प्रारूप

Tue, 09 Sep 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 09 Sep 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले की सभी 234 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूचियों के प्रारूप ग्राम सभाओं के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला के सभी छह विकास खंडों हमीरपुर, भोरंज, नादौन, बिझड़ी, सुजानपुर और बमसन के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में 20 से 26 सितंबर तक विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में मतदाता सूची प्रारूप ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिले के मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि पर अपनी ग्राम सभा में अवश्य पहुंचे और मतदाता सूचियों का अवलोकन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर मतदाता यह सुनिश्चित कर ले कि उसका नाम सूची में सही ढंग से दर्ज है। यदि कोई त्रुटि या चूक सामने आती है तो उसी समय आपत्ति अथवा सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed