फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Listening to Shrimad Bhagwat Katha leads to salvation: Ajay

श्रीमद् भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति : अजय

Mon, 12 May 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 12 May 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
बढ़ार में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, लोगों ने किया भक्ति रस का पान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लदरौर (हमीरपुर)। बढ़ार गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक अजय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के वाचन और श्रवण से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। संसार दुखों का सागर है। हर प्राणी किसी न किसी तरह से दुखी और परेशान है। कोई स्वास्थ्य को लेकर दुखी है, कोई परिवार, कोई धन तो कोई संतान को लेकर परेशान है। सभी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए ईश्वर की आराधना ही एकमात्र मार्ग है। इसलिए व्यक्ति को अपने जीवन का कुछ समय भक्ति में लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भागवत कथा वह अमृत है, जिसके पान से भय, भूख, रोग सब कुछ खुद ही नष्ट हो जाता है। व्यक्ति को मन, बुद्धि चित एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित कर देना चाहिए। भागवत कथा को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए। कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से महापापी धुंधकारी का भी उद्धार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed