फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   List of spokesperson promotion from TGT is pending for 18 months

Hamirpur (Himachal) News: 18 माह से लटकी है टीजीटी से प्रवक्ता प्रमोशन की सूची

Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 28 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
बिना पदोन्नति रिटायर हो रहे टीजीटी : कौशल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश में 700 टीजीटी शिक्षकों की प्रवक्ता पदोन्नति सूची पिछले 18 माह से जारी नहीं हो सकी है। जून 2023 में इसे निकालने और इसकी प्रक्रिया शुरू कर चुके शिक्षा विभाग ने नवंबर 2024 तक पदोन्नति सूची जारी नहीं की है।
इसके चलते पात्र टीजीटी सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं। राजकीय टीजीटी कला संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल और महासचिव विजय हीर ने कहा कि प्रमोशन की राह देख रहे शिक्षकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग भेजी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवक्ता के तीन हजार पद रिक्त हैं। टीजीटी से प्रवक्ता प्रमोशन से 700 पद भरने की प्रक्रिया इस सत्र में शुरू करते हुए जून माह में सारे दस्तावेज उच्च शिक्षा विभाग ने प्राप्त कर लिए थे। इनकी डीपीसी करके प्रमोशन सूची जून 2023 में ही जारी करनी थी, मगर उसमें सात माह का विलंब कर दिया गया। विभिन्न कारणों से अगर प्रमोशन सूची लंबित है, तो उसे वैधानिक राय सहित अब जारी करना चाहिए, ताकि सेवानिवृत्ति से पहले शिक्षक प्रमोट हो सकें।
विज्ञापन

मार्च 2025 में होंगे टीजीटी कला संघ चुनाव

टीजीटी कला संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव मार्च, 2025 में संघ संविधान अनुसार होंगे। महासचिव विजय हीर ने कहा कि संघ का सदस्यता अभियान 28 फरवरी 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed