{"_id":"66f6deb23a24bbff1603e35a","slug":"list-of-higher-and-senior-secondary-schools-with-less-than-20-numbers-will-be-prepared-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-136947-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 20 से कम संख्या वाले उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की सूची होगी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 20 से कम संख्या वाले उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की सूची होगी तैयार
विज्ञापन
शिक्षा
निदेशालय भेजी जाएगी, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का तैयार किया जा रहा डाटा
पूर्व में जिले के 20 प्राथमिक माध्यमिक स्कूल हो चुके हैं मर्ज
कम छात्र संख्या के चलते हैं किया जा रहा इन स्कूलों को मर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में अब 20 से कम संख्या वाले उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से खंड स्तर पर स्कूल प्रमुखों से विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। सूची जिला स्तर पर एकत्रित होने के बाद विद्यार्थियों का डाटा शिक्षा निदेशालय प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत 20 से कम संख्या वाले स्कूलों को अन्य स्कूलों में मर्ज करने के लिए कार्य होगा। शिक्षा विभाग की ओर से पूर्व में कम विद्यार्थी संख्या के चलते प्राथमिक और माध्यमिक अब उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों (9वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं) को मर्ज करने का निर्णय लिया गया है ताकि मर्ज किए जाने वाले स्कूलों के विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
वर्तमान में हमीरपुर जिला में 100 वरिष्ठ माध्यमिक और 63 उच्च पाठशालाएं संचालित हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ाई से लेकर खेलकूद गतिविधियों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में सुविधा मिल सके। पूर्व में जिला में कम विद्यार्थी संख्या के चलते प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 20 प्राथमिक स्कूलों को अन्य नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है। इन स्कूल भवनों पर ताले लगाकर फाइल जिला उपायुक्त कार्यालय भेज दी गई है ताकि भवनों का प्रयोग अन्य सामाजिक कार्यों में किया जा सके। अब उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की दाखिला सूची मिलने के बाद स्कूलों को मर्ज करने के बारे में निर्णय होगा। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कौशल ने कहा कि 20 से कम विद्यार्थी संख्या वाले स्कूलों का डाटा खंड स्तर पर मांगा गया है। डाटा जिला स्तर पर एकत्रित करके शिक्षा निदेशालय भेजा जाएगा ताकि स्कूलों को मर्ज करने के बारे में आगामी कार्रवाई की जा सके।