फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lift will be installed in Naidun Hospital at a cost of Rs. 54 lakh

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में 54 लाख रुपये से लगेगी लिफ्ट

Wed, 09 Jul 2025 11:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Jul 2025 11:45 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग मरीजों के साथ-साथ महिलाओं को होगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। सिविल अस्पताल नादौन में मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी स्वीकृति दी है। लिफ्ट लगाने पर करीब 54 लाख रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। लिफ्ट लगने से बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं को लाभ मिलेगा। मरीजों को प्रथम तल से दूसरे तल पर जाने के लिए पौढ़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। नादौन अस्पताल का भवन चार मंजिला है। रोजाना यहां पर 200-250 ओपीडी होती है। अस्पताल के प्रथम तल पर आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ डिलवरी कमरा है। दूसरे मंजिल पर ओपीडी है। तीसरे मंजिल पर महिला व पुरुष वार्ड हैं। चौथी मंजिल पर स्टोर और आइसोलेशन वार्ड हैं। वरिष्ठ जनों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिजनों को विभिन्न मंजिलों तक जाने के लिए पौढ़ियों पर निर्भर रहना पड़ता है।
हालांकि मरीजों की ओर से काफी समय से यहां पर लिफ्ट लगाने की मांग की जा रही थी। मरीजों की मांग पर यहां पर लिफ्ट लगाने की कवायद शुरू की गई। अस्पताल प्रशासन की ओर से लिफ्ट लगाने का प्रपोजल भेजा गया। प्रपोजल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। अब जल्द ही आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

कोट

-नादौन अस्पताल में लिफ्ट लगाने के लिए करीब 54 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।-डॉ अजय कुमार, कार्यकारी सीएमओ हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed