{"_id":"6760287e27bb98ab220cc019","slug":"leopard-killed-40-lambs-in-galod-khas-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-143434-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ खास में तेंदुए ने मार डाले 40 मेमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ खास में तेंदुए ने मार डाले 40 मेमने
विज्ञापन
पंचायत में भेड़ पालकों ने लगाया था डेरा, दोपहर की घटना
प्रधान ने सरकार से भेड़ पालक को मुआवजा देने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत गलोड़ खास के तहत नारायणा द ताल के जंगल में दोपहर को तेंदुए ने भेड़पालक के डेरे में 40 मेमनों को अपना शिकार बनाया है। इससे भेड़पालक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भेड़पालक को करीब दो लाख का अनुमानित पशुधन का नुकसान हो गया है। गलोड़ खास के प्रधान संजीव शर्मा ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर हादसे की रिपोर्ट तैयार की है।
बीते रविवार को दोपहर बाद चंबा निवासी प्रीतम चंद अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल की तरफ गए हुए थे। डेरे में भेड़-बकरियों के छोटे-छोटे मेमने भी शामिल थे। जब वह शाम के समय वापस डेरे में पहुंचे तो देखा कि तेंदुए ने 32 मेमनों को अपना शिकार बना डाला था, जबकि 12 मेमनों को घायल कर दिया था। घायलों में से आठ की मौत हो गई है। प्रीतम चंद को लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस चौकी प्रभारी गलोड़ शशि पाल ने कहा कि प्रीतम चंद पुत्र धर्म चंद गांव उरना, तहसील होली जिला चंबा को डेढ़ से दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, वनखंड अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि गत दिवस मौके पर तेंदुए ने 32 मेमनों को मार दिया था। 12 मेमने घायल थे, जिनमें से आठ की मौत हो गई।