फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Legal services clinic opened in Hamirpur for legal aid to military families

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में सैनिक परिवारों की कानूनी मदद के लिए विधिक सेवाएं क्लीनिक खुला

Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 27 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Legal services clinic opened in Hamirpur for legal aid to military families
प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के मुख्यालय में भी विधिक सेवाएं क्लीनिक का शुभारंभ पर उपस्थि
हमीरपुर। वीर सैनिकों के परिवारों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने शनिवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर वीर परिवार सहायता योजना-2025 आरंभ की।
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान वर्चुअल माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों के सैनिक बोर्डों में वीर परिवार सहायता योजना-2025 के तहत विधिक सेवाएं क्लीनिकों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के मुख्यालय में भी विधिक सेवाएं क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। निगम के हाल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित वीर परिवार सहायता योजना-2025 उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया और वर्चुअल माध्यम से विधिक सेवाएं क्लीनिक हमीरपुर का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिन रघु, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी टीना मल्होत्रा, सैनिक कल्याण विभाग की ओएसडी दीप्ति मंढोत्रा, सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर मनोज राणा, भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

हमीरपुर में स्थापित की गई विधिक सेवाएं क्लीनिक में भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा उनके परिजनों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस क्लीनिक में विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल वकील और पैरा लीगल वॉलंटियर्स कानूनी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed