फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Left out voters should get their names registered in the voter list by May 4: Sanjay

छूटे मतदाता 4 मई तक मतदाता सूची में करवाएं नाम दर्ज : संजय

Tue, 09 Apr 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
जाहू में मतदाताओं को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भोरंज खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह ने की। कार्यक्रम में एसडीएम भोरंज संजय स्वरूप विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसडीएम संजय स्वरूप ने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करवाने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वीप टीम लोगों को चुनाव के प्रति जागरूक कर रही है। तमाम सुविधाओं से विकसित क्षेत्र होने के बावजूद पिछली बार कम वोट डालने में प्रदेश के 22 विधानसभा क्षेत्रों में से भोरंज विधानसभा क्षेत्र का नाम भी दर्ज हुआ। दस बूथों पर वोट न डालने की उदासीनता भारतीय लोकतंत्र को कमजोर बनाती है। इसमें जाहू पंचायत का भी एक बूथ शामिल है। पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को वोट के प्रति जागरूक करेंगे। एक अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवा 4 मई तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस दौरान स्वीप के नोडल अधिकारी अनिल डोगरा, टीम के सदस्य पवन रांगड़ा, कमल प्रकाश, ब्लॉक समिति सदस्य प्रेमलाल, पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, उपप्रधान चमन लाल, जाहू स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर, एनएसएस जिला समन्वयक राम लाल, वृत्त पर्यवेक्षक सुनील नड्डा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सावित्री रांगड़ा, प्रोमिला देवी, संतोष कुमारी, प्रमिला, वीना देवी, बीएलओ सरला देवी, अंजना देवी, बिमला देवी, पंचायत प्रतिनिधि जगदीश चंद शर्मा, मंजू, राज कुमारी, सिमरो देवी, ऊषा देवी, जोगिंद्र सिंह, नवल किशोर, कर्मी देवी, राजकुमारी, पंचायत सचिव माया देवी, आशा वर्कर सीमा देवी, सुनीता बेगम और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed