फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   lawyer angry

एसडीएम कार्यालय में कोर्ट का वकीलों ने किया विरोध

Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
lawyer angry
इंद्रपाल चौक नादौन में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। एसडीएम नादौन और उपमंडल के अधिवक्ताओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। एसडीएम कार्यालय परिसर नादौन में एसडीएम कोर्ट लगाने के निर्णय का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने बुधवार को बस अड्डा के साथ इंद्रपाल चौक पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन नादौन के उपाध्यक्ष गौरव परमार की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने इस निर्णय के विरुद्ध नारेबाजी भी की। अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रवेश जंवाल, वीरेंद्र शर्मा, केएस भारती, प्रदीप रतन, केशव गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि पहले यह एसडीएम कोर्ट नादौन हमीरपुर एनएच किनारे अस्थायी तौर पर स्थित तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित की जाती थी। जिससे लोगों को यहां आने जाने में सुविधा रहती थी। लेकिन, एसडीएम किरण भड़ाना ने इस कोर्ट को पत्तन बाजार में स्थित अपने कार्यालय में ही आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम कार्यालय परिसर में अर्जी नवीस या इससे संबंधित कार्य करने वाले अन्य लोग नहीं बैठते हैं। जिससे लोगों को असुविधा होगी। जबकि, तहसील कार्यालय परिसर में इस तरह की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार और न्यायालय का मानना है कि लोगों को घर द्वार पर न्याय मिलना चाहिए। इसलिए क्षेत्र के लोग तहसील परिसर में ही एसडीएम कोर्ट लगाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वे संघर्ष करते रहेंगे। इस संबंध में एसडीएम किरण भड़ाना का कहना है कि तहसील कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त, एसओ, तहसीलदार सहित नायब तहसीलदार का भी कोर्ट लगता है जिससे आम लोगों को ही असुविधा होती है। ऐसे में जब एसडीएम कार्यालय में कोर्ट लगाने की सुविधा है तो इसे वहां भी लगाया जा सकता है। जिससे लोगों को सुविधा के साथ उनके समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed