{"_id":"6a95c2516b157765590183e3","slug":"quality-of-furniture-checked-in-the-medical-college-under-construction-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-206690-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में जांची फर्नीचर की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में जांची फर्नीचर की गुणवत्ता
Tue, 01 Sep 2026 11:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जोलसप्पड़ स्थित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए परिसर में फर्नीचर लगाने का काम जारी है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के प्राचार्य डॉ. रमेश भारती, विभिन्न विभागों के एचओडी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देशराज शर्मा ने नए परिसर का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने पहुंचाए जा रहे फर्नीचर की गुणवत्ता की भी जांच की। नए परिसर में फर्नीचर की आपूर्ति करीब डेढ़ वर्ष की देरी से हुई है। इस दौरान फर्नीचर उपलब्ध करवाने वाली एजेंसी को तीन बार बदला गया।
लंबे इंतजार के बाद अब नए परिसर में फर्नीचर पहुंचना शुरू हुआ है, जिससे मेडिकल कॉलेज की शिफ्टिंग प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जगी है। अस्पताल और प्रशासनिक भवन में फर्नीचर की स्थापना का काम पूरा होने के बाद मेडिकल कॉलेज को नए परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
नए परिसर में जरूरी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेज को चरणबद्ध तरीके से शिफ्ट करने की दिशा में काम तेज होने की संभावना है।