{"_id":"68c9c91f197dfd33880ef20e","slug":"lata-devi-increased-her-honor-in-the-sarpanch-dialogue-conference-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-166972-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लता देवी ने सरपंच संवाद सम्मेलन में बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लता देवी ने सरपंच संवाद सम्मेलन में बढ़ाया मान
Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में आयोजित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया सरपंच संवाद सम्मेलन में भाग लेते हुए बलोह पंचा
हमीरपुर। ग्राम पंचायत बलोह की प्रधान लता देवी ने नई दिल्ली में आयोजित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) में सरपंच संवाद सम्मेलन में हिमाचल का मान बढ़ाया है। लता देवी क्यूसीआई सरपंच संवाद में एकमात्र महिला सरपंच की आवाज चुनी गई हैं।
लता देवी ने सम्मेलन में अपनी नवाचारी नेतृत्व शैली और स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों को बढ़ावा देने वाली पहलों के साथ राष्ट्रीय मंच पर छाप छोड़ी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में देशभर के 2.68 लाख प्रधानों में से केवल 75 को आमंत्रित किया गया।
इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश से मात्र दो सरपंच शामिल थे, जिसमें लता देवी इस समूह में एकमात्र महिला प्रधान के रूप में उभरीं। अपनी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा घाघरी कमीज और पहाड़ी टोपी में लता देवी ने न केवल अपनी संस्कृति का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपने प्रेरणादायी कार्यों से सभी को प्रभावित किया। लता देवी ने सम्मेलन में अपनी पंचायत की पांच प्रमुख पहलों को साझा किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट शासन, और आत्मनिर्भर अवसंरचना, स्वच्छ और हरित ग्राम, स्वस्थ पंचायत और महिला सशक्तिकरण एवं बाल-अनुकूल पहल शामिल रहे। संवाद