{"_id":"667ad12f8e3475e3270bfd21","slug":"lakhs-of-consumers-are-worried-about-getting-cheap-ration-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130374-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लाखों उपभोक्ता सस्ता राशन लेेने के लिए हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लाखों उपभोक्ता सस्ता राशन लेेने के लिए हो रहे परेशान
विज्ञापन
राशन डिपुओं पर लगी पॉस मशीनों का सर्वर डाउन
प्रदेश डिपो संचालक समिति ने सरकार और विभाग से अगले माह बैकलॉग का विकल्प डालने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सस्ते राशन के डिपुओं में लगातार सर्वर डाउन होने के चलते यहां लगी पॉस मशीनों में न तो उपभोक्ताओं के फिंगर प्रिंट लग रहे हैं और न ही उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी जा रहा है। माह के महज चार दिन शेष बचे हैं लेकिन अभी तक लाखों उपभोक्ता इस समस्या के चलते राशन डिपुओं से अपना राशन नहीं ले पाए हैं। डिपो धारक राशन वितरित करने के लिए डिपो खोलकर बैठे हैं और उपभोक्ता राशन लेने के लिए बार-बार डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में निगम के गोदामों से हर माह 20 तारीख के लगभग ही डिपुओं पर राशन भेजा जाता है।
हालांकि, क्षेत्रों के डिपोधारक समय पर अपना परमिट कटवाकर चेक भी गोदाम इंचार्जों को सौंप देते हैं, लेकिन ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में डिपुओं पर राशन समय पर नहीं भेजा जाता। सर्वर की समस्या के चलते प्रदेश के लाखों गरीब उपभोक्ता खुले बाजार से महंगे दामों पर राशन लेने को मजबूर हो रहे हैं। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि ने सरकार व विभाग से अगले माह डिपुओं पर लगी पॉस मशीनों में बैकलॉग का विकल्प डालने की मांग की ताकि इस माह राशन से वंचित उपभोक्ताओं को अगले माह इसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में दूरभाष के माध्यम से खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव आरडी नाजिम को भी सूचित कर दिया है।