फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lagwalati, Uhal drinking water scheme restored, supply still disrupted in 100 villages

Hamirpur (Himachal) News: लगवालती, ऊहल पेयजल योजना बहाल, 100 गांवों में अभी आपूर्ति बाधित

Sat, 03 Aug 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
नाले की बाढ़ से बिहाल पेयजल योजना में मशीनरी को पहुंचा है काफी नुकसान
विज्ञापन

योजना का किया जा रहा है मरम्मत कार्य, नहीं हुई पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ब्यास नदी में बाढ़ और भारी बारिश के कारण पेयजल स्रोतों में गाद भर जाने से जिले के 100 से अधिक गांवों में अभी पेयजल आपूर्ति बाधित है। तीन प्रमुख परियोजनाओं में गंदा पानी भर जाने से यह दिक्कत आई है। जल शक्ति विभाग के कर्मचारी लगातार इन योजनाओं को बहाल करने का कार्य कर रहे हैं। जिले की सबसे बड़ी बमसन लगवालती और ऊहल पेयजल योजना को जल शक्ति विभाग ने बहाल कर दिया है। इससे 100 गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। कुढ़ाण और बैरी पंचायत की पेयजल योजना भी प्रभावित हुई है। इन दोनों पंचायतों में शनिवार शाम तक पेयजल आपूर्ति कर दी गई है। वहीं, बिहाल में स्थित पेयजल योजना में नाले की बाढ़ आ जाने के कारण मशीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है। इस योजना के तहत क्षेत्र के 99 गांवों और बाबा बालक नाथ मंदिर को जलापूर्ति होती है। शनिवार को भी इस योजना के तहत मरम्मत कार्य किया जा रहा है। अभी तक इन गांवों को पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। जल शक्ति विभाग बड़सर के अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जिले में अभी भी 100 से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। इस बारे में जल शक्ति विभाग हमीरपुर मंडल के अधिशासी अभियंता राजेश ने कहा कि बमसन लगवालती और ऊहल पेयजल योजना को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed