{"_id":"690ba13140942a65310de957","slug":"ladrour-team-winner-in-badminton-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-172418-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लदरौर की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में लदरौर की टीम विजेता
Thu, 06 Nov 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि एसएचओ भोरंज प्रशांत सिंह ठाकुर को सम्मानित करते हुए पदाधिका
भरेड़ी (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला धमरोल में बैडमिंटन क्लब धमरोल की ओर से 18वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुरिंदर और हरीश (लदरौर) की जोड़ी विजेता और प्रशांत और अमृत (धमरोल) की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित पंजाब के लुधियाना से आई दो टीमों समेत कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी भोरंज प्रशांत सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक सोच अपनाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे और सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर समाज निर्माण की दिशा में प्रेरित करते हैं। मुख्यातिथि ने विजेताओं को सम्मानित किया।