फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lack of budget is becoming a hindrance in agriculture related awareness programs

Hamirpur (Himachal) News: खेती संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों में बजट की कमी बन रही बाधा

Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। आतमा परियोजना के तहत घर-द्वार पर लोगों को खेतीबाड़ी के बारे में जागरूक करने के मार्ग में बजट बाधा बन रहा है। बजट न आने के कारण आत्मा परियोजना की ओर से विभिन्न गतिविधियां संचालित करने में दिक्कत आ रही है। आतमा परियोजना के तहत साल भर की विभिन्न गतिविधियों के बारे में योजना तैयार की जा चुकी है। अभी बजट का इंतजार किया जा रहा है। आतमा परियोजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसके अलावा प्रदर्शनियां, शिविर और स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। लोगों को खेती की नवीनतम जानकारी दी जाती हैं। प्रदर्शनियों के माध्यम से एक स्थान पर किसानों को इकट्ठा करके उन्हें खेतीबारी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन

इसके लिए प्रदेश और केंद्र की ओर से ग्रांट दी जाती है। बीते साल भी करीब दो करोड़ का बजट प्राप्त हुआ था, लेकिन इस साल अभी तक बजट ही नहीं मिला है। इस कारण किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए गतिविधियां शुरू करने में आर्थिक दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed