फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   labour injured

सड़क किनारे डंगा लगा रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दबे

Mon, 25 May 2020 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग बड़सर के अंतर्गत बाड़ा से दिख्योड़ा सड़क सड़क के निर्माण में जुटे ठेकेदार के दो मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए। घायल मजदूरों को लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बाड़ा, सठवीं मोड से दिख्योड़ा सड़क मार्ग पर बग्गी गांव के पास लोक निर्माण विभाग का ठेकेदार डंगे के निर्माण में जुटा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माण कार्य के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस दौरान मशीन के साथ कुछ मजदूर खड़े थे। अचानक ल्हासा गिरने से दो मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। जैसे ही ये घटना घटी की साथ खड़े अन्य मजदूरों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। साथ लगते गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों मजदूरों को निकाल लिया गया। घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग इतना व्यस्त था कि घटना के दो घंटे बाद भी एंबुलेंस को मौके पर नहीं भेज पाया। लोक निर्माण विभाग को कायदे के अनुसार किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले निर्माण कार्य के समीप साइन बोर्ड लगाना जरूरी होता है। ताकि कोई अनहोनी न हो। यहां बड़सर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते उक्त स्थान पर न तो किसी प्रकार का बोर्ड लगा है और न ही कोई सरकारी कर्मचारी मौके पर हाजिर रहा। वार्ड पंच ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के लिए फोन से सूचना दी गई। लेकिन एंबुलेंस तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची। न ही विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर आया। लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण हर काम पर कर्मचारी भेजना मुनासिफ नहीं है। इस घटना की जानकारी मिली है। मजदूर की सुरक्षा व्यवस्था करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed