फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Laborer seriously injured by wild boar attack

Hamirpur (Himachal) News: जंगली सूअर के हमले से मजदूर गंभीर घायल

Tue, 05 Dec 2023 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 Dec 2023 05:55 AM IST
विज्ञापन
Laborer seriously injured by wild boar attack
सूअर के हमले से घायल हुआ मजदूर।(संवाद)
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत नेरी के गांव खगल में रविवार देर शाम को फोरलेन निर्माण कार्य में जुटे एक मजदूर पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। हमले में मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल मजदूर की पहचान झनियारा निवासी 52 वर्षीय सुरेश कुमार के रूप में हुई है। सूअर के हमले से सुरेश कुमार के एक बाजू की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन

ग्राम सुधार सभा नेरी के प्रधान अमरनाथ और महासचिव प्यार चंद परमार ने कहा कि फोरलेन निर्माण कार्य में लगे मजदूर के घायल होने की सूचना मिलते ही सभा के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश कुमार को तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी एक बाजू में फ्रैक्चर होने की बात कही है। ग्राम सुधार सभा ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से घायल मजदूर की सहायता करने की मांग की है।
विज्ञापन

वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी हमीरपुर अजय चंदेल ने कहा कि फील्ड से लिखित रिपोर्ट और डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट ली जाएगी। मामले में नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed