फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kuldeep Kharwada becomes head of Electricity Board Pensioners Forum District Unit

Hamirpur (Himachal) News: कुलदीप खरवाड़ा बने बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम जिला इकाई के प्रधान

Tue, 19 Mar 2024 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kuldeep Kharwada becomes head of Electricity Board Pensioners Forum District Unit
बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम जिला इकाई के जिला स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित पेंशनर। स्रोत: संघ
हमीरपुर। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम जिला इकाई हमीरपुर का छठा जिला सम्मेलन निजी होटल में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जेपी चौहान ने की। इसमें जिले की सभी इकाइयों के अध्यक्ष और सचिव सहित सैकड़ों पेंशनरों ने भाग लिया। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष जेपी चौहान और महासचिव विजय शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड का प्रबंधन वर्ग कर्मचारियों के मसलों का समाधान करने में आनाकानी कर रहा है। इसके चलते पेंशनरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सम्मेलन में बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने कहा की बिजली बोर्ड लिमिटेड में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत, लीव इन कैशमेंट व ग्रेच्युटी जैसे सेवानिवृत्ति के लाभों की अदायगी न हो पाना गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से बोर्ड प्रबंधन की गलत नीतियों के चलते बोर्ड का आर्थिक ढांचा बहुत बुरी तरह चरमरा गया है और वित्तीय घाटा लगातार बढ़ता जा रहा है। बोर्ड का प्रबंधन वर्ग बोर्ड की गिरती वित्तीय स्थिति पर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। 11 माह से पेंशनर्स और कर्मचारियों की अदायगियों से संबंधित कोई भी ड्राइंग लिमिट जारी नहीं हो पाई है और लगभग 350 करोड़ की ड्राइंग लिमिट लंबित पड़ी है। एक जनवरी 2016 के बाद सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के पेंशन संशोधन के हजारों मामले लंबित पड़े हैं और संशोधित वेतनमानों की बकाया राशि का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। इस मौके पर सतीश शर्मा, पवन मोहन, जीवन डोगरा, डीवी कपूर, रामलुभाया, अरुण कुमार, जगमेल सिंह ठाकुुर, कैलाश शर्मा, राकेश शर्मा, राजकुमार चौधरी, सचिव विधि चंद, हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष जोगिंदर शर्मा, सचिव जेके धीमान सहित अन्य मौजूद रहे। सम्मेलन के उपरांत जिला अध्यक्ष जेपी चौहान ने जिला कार्यकारिणी को भंग किया और कांगड़ा के जिला संगठन सचिव की अध्यक्षता में जगमेल सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा, नरसिंह रावत चार सदस्यीय चुनाव समिति का गठन किया गया। उन्होंने नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न करवाया। इसमें कुलदीप सिंह खरवाड़ा को प्रधान, देशराज शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, जोगिंद्र शर्मा को उपप्रधान, उत्तम चौहान, राजकुमार, कैलाश शर्मा, देवराज धीमान, राजेंद्र शर्मा, सीमा शर्मा को उपप्रधान, विजय शर्मा को महासचिव, जितेंद्र धीमान को उप महासचिव, प्रवीण शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुभाष ठाकुर को निरीक्षक और चैन सिंह ठाकुर, ओम प्रकाश शर्मा को मुख्य संगठन सचिव और जेपी चौहान एवं विजय डोगरा को मुख्य सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed