{"_id":"6935e0e0c10ed5f6350c786c","slug":"kota-withdrawn-on-complaint-of-wet-sugar-supply-in-depots-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-176013-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: डिपुओं में गीली चीनी सप्लाई की शिकायत पर कोटा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: डिपुओं में गीली चीनी सप्लाई की शिकायत पर कोटा वापस
Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उचित मूल्य की दुकानों में राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए आया चीनी का स्टॉक वापस आपूर्तिकर्ता को भेजा जा रहा है। गीली चीनी की शिकायतों पर खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से निर्णय लिया गया है।
संबंधित आपूर्तिकर्ता को बेहतर चीनी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुजानपुर के डिपुओं को दी जाने वाली चीनी की सप्लाई में भी इस तरह की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों के आधार पर कोटा वापस भेजा गया है। सुजानपुर में करीब 32 डिपो हैं। डिपुओं में वितरित करने से पूर्व निरीक्षण में अधिक मात्रा में चीनी गीली पाई गई। गौर रहे कि उपभोक्ताओं को नवंबर महीने में चीनी का कोटा नहीं मिल पाया था।
अब दिसंबर महीने में उपभोक्ताओं को आस थी कि चीनी का कोटा मिलेगा, लेकिन गीली चीनी ने गुणवत्ता पर भी सवाल लगा दिए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को इस महीने भी चीनी मिलने की संभावना कम दिख रही है। सिविल सप्लाई हमीरपुर के तहत हमीरपुर और जिला ऊना के लिए करीब पांच हजार क्विंटल चीनी की सप्लाई होती है।
विज्ञापन
हमीरपुर में करीब 1,48,039 और ऊना में 1,48,660 राशन कार्ड हैं। दोनों ही जिलों में करीब 616 दुकाने हैं। प्रदेश सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को आटा, चावल, तेल, दालें चीनी आदि उचित कीमतों पर वितरित की जाती हैं। विभाग की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अभी तक कितना कोटा सप्लायर को वापस किया गया है। संवाद
कोट
गीली चीनी संंबंधी कई जगह से शिकायतें मिल रही हैं। स्टॉक को वापस आपूर्तिकर्ता को भेजा जा रहा है। नया स्टॉक जल्द ही उचित मूल्य की दुकानों में उपलब्ध होगा। -रीतिका चौहान, एरिया मैनेजर, सिविल सप्लाई, हमीरपुर