फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Korfball Federation Cup: 50 players from seven districts participated in the trials.

कोर्फबाॅल फेडरेशन कप : ट्रायल में सात जिलों के 50 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Wed, 28 Aug 2024 03:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Korfball Federation Cup: 50 players from seven districts participated in the trials.
फेडरेशन कप में ट्रॉयल पास करने के बाद खिलाड़ी प्रदेश महासचिव बी.आर. सुमन के साथ ग्रुप में। संवाद
अच्छा प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ी फेडरेशन कप में हिमाचल का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। छह से आठ सितंबर तक हरियाणा के रोहतक में होने वाले 21वें कोर्फबॉल फेडरेशन कप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए सात जिलों के 50 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया।


हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ के महासचिव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीआर सुमन ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों को ट्रायल सरकाघाट में लिया है। इसमें हमीरपुर, मंडी, सोलन, बिलासपुर, कुल्लू, शिमला और ऊना जिले के करीब 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगरा में हुई 35वीं राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबॉल प्रतियोगिता में पहले आठ स्थानों पर रहने वाले राज्यों की टीमें फेडरेशन कप में भाग लेंगी। इसमें हिमाचल प्रदेश पहले व हरियाणा राज्य दूसरे स्थान पर हैं। ट्रायल में राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी है। इस दौरान ट्रायल में दिनेष कुमार, अभिनव, सारंग, अभिषेक, ओमदत्त, राहुल, सुनील कुमार, सुनीज, प्रिंस, प्रियंका, गौरव, भूमिका, एश्वर्य, रवि कुमार, नेहा, संगीता, तमन्ना, श्रेया, दीक्षा, दीपिका, यामनी ढ़िल्लो, इंदू आदि खिलाड़ियों ने ट्रायल पास किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर भी सरकाघाट में लगेगा। इसके बारे में खिलाड़ियों को मोबाइल फोन पर सूचित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में 7 लड़के व 7 लड़कियों सहित 14 खिलाड़ियों को चयन होगा। ट्रायल के दौरान कोर्फबाल रेफरी व भारतीय टीम के कोच विनोद ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी व बिलासपुर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, अश्वनी शर्मा, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed