{"_id":"69f88eb7edeca487a405bde7","slug":"kohla-school-creates-awareness-about-hpv-vaccination-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-192444-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कोहला स्कूल में एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कोहला स्कूल में एचपीवी टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
Mon, 04 May 2026 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 04 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय कोहला में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को बीएमओ नादौन डॉ. राजेश भारद्वाज ने अभिभावकों और छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि एचपीवी वैक्सीन मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए नौ से 14 वर्ष की लड़कियों को दी जाती है। यह 90 फीसदी से अधिक मामलों में कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने अभिभावकों के मन में इस टीके से संबंधित भ्रम को दूर किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक जोगेंद्र कुमार ने बीएमओ और अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अजीत पाल सिंह, अनीता कुमारी और अंजू बाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन