फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Knowledge of students will be tested today in 67 government schools of the district

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 67 सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के ज्ञान की आज होगी परख

Thu, 25 Sep 2025 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 25 Sep 2025 04:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में स्टीम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 67 स्कूलों में वीरवार को प्रवीणता टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। टेस्ट दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक ओएमआर सीट पर आयोजित होगा।
टेस्ट के पश्चात सभी उत्तर पुस्तिकाएं जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में एकत्रित की जाएंगी, जिन्हें बाद में शिमला भेजा जाएगा। जहां पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। टेस्ट को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में ही प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में राष्ट्र स्तर के प्रशिक्षित विशेषज्ञ विद्यार्थियों को स्टीम विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

स्टीम प्रोजेक्ट पायलट तौर पर प्रदेशभर के 700 स्कूलों और हमीरपुर जिला के 67 स्कूलों में शुरू किया जा रहा है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को भविष्य में तकनीकी क्षेत्रों में सफलता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस(एआई), कोडिंग, रोबोटिक व एआर तकनीक सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देशय विद्यार्थियों को कम आयु में विज्ञान, गणित, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग विषयों में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें तार्किक सोच, जिज्ञासा जैसे कौशलों को बढ़ावा देना है।

इस बारे में जिला शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नवीन शर्मा व जिला समन्वयक पूनम शर्मा ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed