{"_id":"636163b321da5e2f7e597ea7","slug":"knife-stabbed-in-the-stomach-of-a-person-in-broad-daylight-due-to-property-dispute-hamirpur-hp-news-sml426553314","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद के चलते दिनदहाड़े व्यक्ति के पेट में घोंप दिया चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद के चलते दिनदहाड़े व्यक्ति के पेट में घोंप दिया चाकू
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के भोटा चौक पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति के पेट में चाकू घोंप दिया गया। पीड़ित की पहचान वरुण कालिया निवासी वार्ड नंबर पांच हमीरपुर के रूप में हुई है। चाकू घोंपने के बाद आरोपी मौके से फरार होकर सीधा पुलिस थाना हमीरपुर पहुंच गया। जबकि चाकू घोंपने के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। मामला दुकान खोलने को लेकर उलझा। पीड़ित पक्ष का कहना है कि दुकान को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी के चलते दुकान न खोलने को लेकर दूसरे पक्ष के साथ बहस हो गई।
बहस का मामला उलझता हुआ मारपीट तक जा पहुंचा। इसी बीच एक पक्ष के व्यक्ति को चोट लगी तो दूसरे पक्ष से व्यक्ति ने चाकू से प्रहार कर दिया। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति को भी चोटें आई हैं तथा उसे भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। आरोपी चाकू घोंपने के उपरांत सीधा पुलिस थाना हमीरपुर पहुंच गया। यहां पर वह पुलिस के पास ही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों की तरफ से मामले में शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। इस बारे में में एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।