फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kitchen ashes due to fire in Gram Panchayat Bela

ग्राम पंचायत बेला में आग से रसोई घर राख

Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kitchen ashes due to fire in Gram Panchayat Bela
नादौन के बेला में जला रसोईघर। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत बेला के वार्ड नंबर चार में एक रसोई घर आग की भेंट चढ़ गया है। आसपास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। शांति देवी पत्नी गोरखू राम के मकान की ऊपरी मंजिल पर बना रसोईघर वीरवार तड़के राख हो गया। बुधवार रात को भोजन के बाद परिजन सो गए।
विज्ञापन

सुबह करीब चार बजे उन्हें रसोई में आग लगने का आभास हुआ। जब परिजनों ने बाहर आकर देखा तो रसोई घर से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में परिवार को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। घर में शांति देवी, उसका बेटा व बहू सहित दो छोटे बच्चे रहते हैं। इस संबंध में तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि हलका पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का जायजा लेने के लिए कहा गया है और पटवारी को रिपोर्ट शीघ्र भेजने के आदेश दिए गए हैं, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed