{"_id":"661d62ca26b185b2890b93fa","slug":"keshav-becomes-winner-in-under-17-wrestling-fair-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-125764-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: अंडर-17 कुश्ती मेले में केशव बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: अंडर-17 कुश्ती मेले में केशव बने विजेता
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। इंकलाब संस्था रंगस ने नशे से आजादी अभियान के तहत शहीद भगत सिंह बाल कुश्ती मेले का का आयोजन रंगस में किया। इसमें 90 पहलवानों और स्थानीय बच्चों ने भाग लिया। कुश्ती मेले का शुभारंभ समाजसेवी आशु मंडियाल ने किया।
संस्था के अध्यक्ष पुनीत उप्पल ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर-14 और अंडर-12 के मुकाबले करवाए गए। इनमें अंडर-17 के विजेता केशव राणा, उपविजेता सक्षम कानूनगो, अंडर-14 के विजेता विठ्ठल, उपविजेता आरव जमनोटी, अंडर-12 के विजेता दर्श शामा, जबकि उपविजेता कार्तिक कौशल रहे। विजेता पहलवानों को मेला कमेटी और मुख्यातिथि आशु मंडियाल ने 3100, 2100 और 1100 रुपये की राशि सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कपिल शामा, संजू पठानिया, जिला परिषद संजीव सेठी, अजय शर्मा, मनोज धीमान, अंकुश परमार, राजीव, एडवोकेट परवीन कौशल, उत्तम चौधरी, सुदर्शन, सुभाष उप्पल, अशोक, नितिन, कमलजीत शर्मा, विनायक आदि मौजूद रहे।