{"_id":"635d6e6ca86792738f5ccfe3","slug":"kendriya-vidyalaya-hamirpur-first-in-group-dance-competition-hamirpur-hp-news-sml426278770","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह नृत्य प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह नृत्य प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर प्रथम
विज्ञापन
ेंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ठहाका लगातीं छात्राएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव 2022-23 का शनिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता विभाग हमीरपुर (विजिलेंस) रेणू शर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया व बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ऊर्जा से भरपूर होता है, इसलिए उसे सही दिशा देना आवश्यक है।
यह मंच विद्यार्थियों में विविधता में एकता एवं भाईचारे की भावना विकसित करता है। यह कार्यक्रम संपूर्ण भारत की विविधता एवं समृद्ध संस्कृति से अवगत करवाता है। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने समापन संबोधन में राष्ट्रीय एकता पर्व एवं कला उत्सव में भाग लेने वाले समस्त विजेताओं को बधाई दी और समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी के सहयोग व मुख्यातिथि की बहुमूल्य उपस्थिति के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 210 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में ये रहे प्रथम
समूह नृत्य प्रतियोगिता में केवि हमीरपुर, समूह गान में केवि बंगाणा, एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता (छात्र वर्ग) में केवि संधोल, एकल शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता (छात्रा वर्ग) में केवि नादौन प्रथम रहा। इसी तरह एकल पारंपरिक लोकगान छात्र वर्ग, एकल पारंपरिक लोकगान छात्रा वर्ग, एकल पारंपरिक लोकगान में छात्र वर्ग, एकल पारंपरिक लोकगान में छात्रा वर्ग में केवि नादौन प्रथम रहा। संगीत वादन सटीक में छात्र वर्ग में केवि हमीरपुर प्रथम रहा।
विज्ञापन
संगीत वादन मधुर छात्र वर्ग में केवि नाल्टी प्रथम, संगीत वादन छात्रा वर्ग में केवि हमीरपुर, एकल शास्त्रीय नृत्य छात्र वर्ग में केवि बंगाणा प्रथम, एकल शास्त्रीय नृत्य छात्रा वर्ग में केवि हमीरपुर प्रथम, एकल लोकनृत्य छात्र वर्ग में केवि नलेटी, एकल लोकनृत्य छात्रा वर्ग में केवि हमीरपुर प्रथम, द्वि-आयामी छात्र वर्ग में केवि नलेटी, द्विआयामी छात्रा वर्ग में केवि नाल्टी प्रथम, दृश्य कला त्रिआयामी छात्र वर्ग में केवि नाल्टी, दृश्य कला त्रिआयामी छात्रा वर्ग में केवि हमीरपुर प्रथम और देशज खिलौने व खेल छात्र वर्ग मेें केवि नलेटी, देशज खिलौने व खेल छात्रा वर्ग में केवि नाल्टी प्रथम स्थान पर रहे।