फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Keep children away from drugs, keep an eye on their activities: Sharma

बच्चों को नशे से दूर रखें, गतिविधियों पर नजर रखें : शर्मा

Sun, 21 Jul 2024 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
नशे के विरुद्ध अभियान में व्यासपीठ प्रवेश शर्मा को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणी देवी (हमीरपुर)। भरनांग में शिव महापुराण कथा में रविवार को ब्यास पीठ प्रवेश शर्मा ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कहा कि आज जिस तरह से बाहरी ताकतों ने देश को खोखला करने का अभियान पूरे देश में चला रखा है और उससे हमारा हिमाचल भी अछूता नहीं रहा है। इसलिए अपने बच्चों को नशे से दूर रखें और समय-समय पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखें। निजी तौर पर बच्चों को समझाएं कि वह ऐसे नशे के सौदागर लोगों से दूरी बनाएं जो चंद पैसों के खातिर नशे से हमारे देश को खोखला कर रहे हैं। इनसे बचना जरूरी है।

वहीं, स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई के माध्यम से कई वर्षों से नशे के विरुद्ध अभियान चलाने वाले लोगों को सम्मानित कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे निश्चय प्रोजेक्ट के तहत व्यासपीठ प्रवेश शर्मा और उनके सहयोगी सदस्यों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई टौणी देवी और भरथरी बाबा कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। ब्यास पीठ से इस अभियान का जगह-जगह प्रसार करने की प्रार्थना की। इस मौके पर स्काउट मास्टर के साथ उनकी सहयोगी सदस्य सूबेदार भगवान दास, सूबेदार बलदेव सिंह, सुशील राणा, सपना राणा, प्रमिला राणा, रतन चंद, राजेश राणा, राज कुमार पवन कुमार, रघुवीर सिंह,सुमना, आशा कुमारी अन्य गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed