फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kaushal Aapke Dwar Yojana started, ITI trainees will provide services at doorstep

कौशल आपके द्वार योजना शुरू, आईटीआई के प्रशिक्षु घर द्वार पर देंगे सेवाएं

Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। प्रदेश सरकार की कौशल आपके द्वार योजना के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल के प्रशिक्षु अब लोगों को घर द्वार पर सेवाएं देंगे। इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और प्लंबर का कार्य करवाने के लिए लोग अब इन प्रशिक्षुओं से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आईटीआई रैल ने संपर्क नंबर भी जारी किए हैं। इसके लिए दूरभाष नंबर 01972-236563 पर या नोडल अधिकारी के मोबाइल नंबर 9418015460 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

घर पर काम करवाने के लिए लोग सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए बाकायदा से दाम सूची भी तय की गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि इस योजना के तहत क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को अगर इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर या प्लंबर की जरूरत पड़े तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। आठ किलोमीटर की दूरी तक के बिजली के काम के सौ रुपये और इससे अधिक दूरी के लिए दस रुपये प्रति किलोमीटर की दर से शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed