हमीरपुर। जिला कराटे एसोसिएशन हमीरपुर की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शनिवार को गौतम कॉलेज हमीरपुर में शुरू हुई। शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता का समापन 1 सितंबर को होगा। पहले दिन हुए काता के मुकाबलों में नौ वर्ष लड़कियों के वर्ग में कशिश कुमारी प्रथम, 10 वर्ष लड़कियों के वर्ग में अविशी प्रथम, 11 वर्ष सब जूनियर लड़कियों के वर्ग में कशिश भाटी और लड़कों में आर्यन चौधरी प्रथम रहा।
वहीं, 12 वर्ष सब जूनियर लड़कियों के वर्ग में अंशिका चौधरी प्रथम, 13 वर्ष सब जूनियर लड़कों के वर्ग में स्पर्श शर्मा प्रथम, 14-15 वर्ष कैडेट लड़कों के वर्ग में नवजोत सिंह प्रथम, प्रशांत द्वितीय और विकास बड़वाल तृतीय स्थान पर रहा। वहीं, 16-17 वर्ष लड़कियों के वर्ग में प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण डोगरा, महासचिव दीपक कुमार, शिवम, गौरव, रिषभ, रजत राणा, संजू, सरगम, संगीता और कनू आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि कुमिते की विभिन्न प्रतियोगिताएं 1 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी ही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाएंगे।