फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kanungo Bhoranj circle office building in dilapidated condition

Hamirpur (Himachal) News: कानूनगो भोरंज वृत्त कार्यालय भवन खस्ताहाल

Sun, 16 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kanungo Bhoranj circle office building in dilapidated condition
खस्ताहाल कानूनगो भोरंज वृत्त कार्यालय भवन। संवाद
25 वर्ष बीत जाने के बाद भी जर्जर भवन नहीं हुआ डिस्मेंटल
विज्ञापन

वर्तमान में कार्यालय भवन पर उगे हुए हैं पेड़, हादसों का खतरा

लोगों ने प्रशासन से पुराने जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। कानूनगो भोरंज वृत्त कार्यालय खस्ताहाल होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। हालात ऐसे है कि जर्जर भवन के कारण आसपास के घरों के भी गिरने का खतरा बना हुआ है। कानूनगो सर्किल भोरंज का कार्यालय भवन भोरंज पटवारघर के साथ ही बना है। अनदेखी का शिकार यह भवन इतना खस्ताहाल है कि अब यह रहने के लायक नहीं हैं। भवन के लकड़ी के दरवाजे भी गलने लगे हैं। भवन के अंदर प्लास्तर भी उखड़ गया है। भवन के लेंटर के ऊपर घास और पेड़ उग गए हैं। स्थानीय लोगों सुमित्रा, सुलोचना, गायत्री, पुरुषोत्तम आदि ने कहा कि कानूनगो का कार्यालय होते हुए भी भोरंज सर्किल के कानूनगो बेघर हैं और पटवारघरों में बैठ कर अपना कार्य कर रहे हैं। करीब 25 वर्ष पूर्व बना यह भवन पूरी तरह टूटने की कगार पर है। यहां कोई भी हादसा हो सकता है। पुराने भवन के साथ मुख्य रास्ता है जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने गंतव्य की ओर जाते हैं लेकिन जर्जर भवन के गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर बरसात शुरू होने वाली है। ऐसे में बारिश के दौरान कभी भी पुराना भवन गिर सकता है। जिससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान कर पुराने भवन को डिस्मेंटल करनी की मांग की है। इस बारे में तहसीलदार भोरंज बाल कृष्ण ने कहा कि भवन को डिस्मेंटल करने के बारे में शीघ्र ही उच्च अधिकारियों को लिखा जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed