{"_id":"6a9dc53db73265b1ec09d1a4","slug":"kabir-bhavans-standing-committee-reconstituted-satish-kaushal-becomes-president-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-207434-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कबीर भवन की स्थायी कमेटी का पुनर्गठन, सतीश कौशल बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कबीर भवन की स्थायी कमेटी का पुनर्गठन, सतीश कौशल बने प्रधान
Mon, 07 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। कबीर पंथ समाज सुधार सभा जिला इकाई की मासिक बैठक रविवार को जिला प्रधान सतीश कुमार कौशल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभा की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के साथ कबीर भवन की स्थायी संचालन कमेटी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया।
स्थायी कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पुनर्गठन को मंजूरी दी। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि स्थायी कमेटी के कई सदस्यों का निधन हो चुका है, जबकि कुछ सदस्य पिछले कई वर्षों से कमेटी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग नहीं ले रहे थे।
ऐसे में कबीर भवन का संचालन सुचारू रखने के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। पुनर्गठित कमेटी में सेवानिवृत्त इंजीनियर सतीश कुमार कौशल को प्रधान, पंजाब सिंह कौशल को वरिष्ठ उपप्रधान, सुनील कुमार को उपप्रधान, वीर सिंह मस्ताना को महासचिव, राजकुमार हमीरपुरी को सचिव, सतपाल कौशल को मुख्य सलाहकार और इंद्रराम को कानूनी सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन
इसके अलावा रणजीत बनियाल, कृष्ण कुमार कौशल, बलबीर बिरला, रेणु कौशल और वीना भाटिया को सदस्य चुना गया। बैठक में सभा की आगामी गतिविधियों और सामाजिक एवं जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।